फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शराब के लती युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 25 Sep 2024 01:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एका (फिरोजाबाद)। शराब के लती युवक ने संदिग्ध परिस्थिति में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन

थाना एका के गांव सेवड़ी निवासी बबलू (40) शराब का लती था। आए दिन शराब पीकर घर पर पत्नी से लड़ाई करता था। सोमवार रात को बबलू शराब पीकर कमरे में सो गया। सुबह परिजन ने उसे फंदे से लटके देखा। पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, घटना को लेकर परिजन से भी पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें