फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं की हड़ताल समाप्त, कार्य पर लौटे मिष्ठान वितरण संवाद न्यूज एजेंसी

विज्ञापन
आगरा। पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता .. अधिवक्ता अकरम अंसारी बदमाशो से मुक्त होने के बाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अधिवक्ता अकरम अंसारी की बरामदगी के लिए 15 दिनों से चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल सोमवार देर रात समाप्त हो गई। मंगलवार को अधिवक्ता काम लौट आए और अकरम अंसारी की सकुशल बरामदगी के लिए तहसील परिसर में मिठाई बांटी। साथ ही पुलिस अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन

दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजपूताना निवासी अधिवक्ता मोहम्मद अकरम अंसारी का तीन फरवरी को आगरा से अपहरण हो गया था। हुआ था। इसके बाद से अधिवक्ता उनकी बरामदगी के लिए छह फरवरी से हड़ताल पर हैं। सोमवार शाम को आगरा पुलिस ने अधिवक्ता अकरम को बरामद कर लिया। इस पर वकीलों में खुशी की लहर दौड़ गई।
देर शाम को ही तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश चंद्र सागर ने हड़ताल समाप्त होने की घोषणा कर दी। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने सदर तहसील में मिठाई बांटी व अपना काम किया। इस दौरान तहसील बार अध्यक्ष योगेश चंद्र सागर, रेवेन्यू बार अध्यक्ष मुनेश पाल सिंह, अशोक शर्मा, गजेंद्र सिंह बौद्ध, रामहंश यादव, चरन सिंह यादव, विजय प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें