फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हवा की गुणवत्ता के आंकड़ों में सुधार, लापरवाही बरकरार

Thu, 14 Nov 2024 01:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एक पखवाड़ा से ज्यादा समय से वायु प्रदूषण की मार झेल रही सुहागनगरी में वायु गुणवत्ता के आंकड़ों में बुधवार को सुधार दिखा, लेकिन जिम्मेदारों की बेपरवाही बरकरार है। औद्योगिक क्षेत्र में खुले में पसरा औद्योगिक अपशिष्ट, जगह-जगह सुलग रहीं कोयले व लकड़ी की भट्ठी, निर्माण कार्य स्थलों पर नियमों की अनदेखी लापरवाही का जीताजागता उदाहरण है। बुधवार को सुहागनगरी में हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार दिखा। ऑनलाइन मॉनीटरिंग केंद्रों पर प्रदर्शित आंकड़ों के अनुसार बुधवार को शहरी क्षेत्र में 74 एवं औद्योगिक आस्थान में 94 एक्यूआई दर्ज किया गया। लेकिन खास बात है कि करीब 15 दिन से वायु प्रदूषण की मार झेल रही सुहागनगरी में जिम्मेदारों की पर्यावरण के प्रति अनदेखी बरकरार है। इसका जीताजागता उदाहरण बुधवार को भी दिखा। बुधवार को शहर के सबसे संवेदनशील औद्योगिक आस्थान नगला भाऊ की सड़क पटरियों पर औद्योगिक अपशिष्ट पसरा दिखा। इसी इलाके में संचालित होटल-ढाबों पर कोयले और लकड़ी की भट्ठियां भी सुलगती दिखाई दीं।
विज्ञापन

-
केंद्रों के आसपास छिड़काव, हॉटस्पॉट इलाकों में अनदेखी
वायु प्रदूषण के लिहाज सुहागनगरी के नगला भाऊ, स्टेशन रोड, आसफाबाद, बंबा बाईपास चौराहा, ककरऊ कोठी के अलावा जलेसर रोड पर सड़क पटरियों पर धूल की परतें आसानी से देखी जा सकती हैं। जबकि हवा की गुणवत्ता संबंधी आंकड़ों को सुधारने के लिहाज से सीपीसीबी के ऑनलाइन मॉनीटरिंग केंद्र विभवनगर (क्लब चौराहा) के अलावा नगला भाऊ (तहसील सदर) के आसपास नियमित पानी का छिड़काव के अलावा धूल की सफाई के लिए निगम की सक्शन मशीनें दौड़ रहीं हैं।
-
खुले में किसी प्रकार का औद्योगिक अपशिष्ट फैलाना, टीटीजेड में लकड़ी व कोयला जलाना गलत है। जांच कराई जाएगी। हवा की गुणवत्ता सुधार को प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र प्रसाद, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें