फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो उवर्रक विक्रेताओं के लाईसेंस निलंबित,दो को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
खाद बीज विक्रेता की दुकान पर अभिलेख जांच करते कृषि रक्षा अधिकारी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नकली खाद-बीज की बिक्री एवं घटतौली के संदेह पर कृषि विभाग ने एसडीएम की मौजूदगी में जिले भर में छापा मारा। 14 जगहों से डीएपी खाद के नमूना संकलित किए। अनियमितता के चलते दो उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित और दो को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

छापामारी के दौरान तहसील क्षेत्र के उपजिलाधिकारी व उनका स्टाफ भी मौजूद रहा। कार्रवाई के दौरान कृषि विभाग के अफसरों ने कुल 52 उर्वरक विक्रेताओं के यहां यूरिया व डीएपी का स्टॉक, बिक्री रजिस्टर आदि की जांच की। गुणवत्ता संदेहास्पद होने पर 14 उर्वरकों के यहां से डीएपी के 14 नमूने संकलित कर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजे गए हैं। बिक्री संबंधी अनियमिता मिलने एवं स्टॉक रजिस्टर में खामी के चलते दो उर्वरक विक्रेताओं श्रीराम खाद-बीज भंडार नैपई व एक अन्य का लाइसेंस निलंबित किया गया है। तिवारी खाद एवं बीज भंडार नैपई एवं एग्री जंक्शन सांती खैरगढ़ को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। कार्रवाई में उप कृषि निदेशक डॉ. हंसराज, जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह एवं कृषि रक्षाधिकारी डॉ. योगेद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें