फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पिटाई करने वाले सिपाही पर एनसीआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पशु चराने के लिए निकले युवक की डंडे से बेरहमी से पिटाई करने वाले सिपाही पर कानूनी कार्रवाई की गई। कोतवाली में सिपाही के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर पीड़ित युवक का मेडिकल परीक्षण कराया गया। सिपाही पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट एसपी को भेजी गई है। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहे पर तैनात सिपाही राहुल तोमर का एक वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ था। इसमें सिपाही मोहल्ला खकरा के रहने वाले गोविंद पुत्र झाझनलाल की डंडे से पिटाई करता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला एसपी तक पहुंचा और सिपाही की मुश्किल बढ़ गई है। शुक्रवार रात अधिकारियों से मिले निर्देश कार्रवाई की शुरुआत कर दी गई। गोविंद ने भी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 2 अप्रैल को वह पशु चराने के लिए खकरा पुल की तरफ गया था। वापस आते वक्त सिपाही ने रोककर पिटाई कर दी थी। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि सिपाही के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर शिकायतकर्ता का मेडिकल परीक्षण कराया है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर एसपी को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें