फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नया कानून लागू होने के बाद जालौन के एसपी ने पहली ऑनलाइन गवाही दी

Wed, 03 Jul 2024 02:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नया कानून लागू किए जाने के बाद जिले के न्यायालय में मंगलवार को पहली बार ऑनलाइन गवाही हुई। अपर सत्र न्यायाधीश, फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम के न्यायालय में चल रहे मुकदमे में जालौन के एसपी ने गवाही दी।थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी महिला रीना वर्ष 2020 में केरोसिन डाल कर जला दी गई थी। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पति सोनू समेत तीन ससुरालीजन पर रीना की जला कर हत्या करने की प्राथमिकी लिखवाई गई थी। घटना के समय डाॅ. ईरज राजा सिरसागंज में सीओ के पद पर तैनात थे। मंगलवार दोपहर जालौन में एसपी डाॅ. राजा की अपर सत्र न्यायाधीश, फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम अतुल चौधरी की अदालत में वीडियो कांफ्रेंस पर गवाही हुई।
विज्ञापन

जिला जज हरवीर सिंह द्वारा बनवाए गए जिला न्यायालय के तकनीकी कक्ष में यह ऑनलाइन गवाही हुई। अपर सत्र न्यायाधीश ने जालौन के जिला जज और एसएसपी से इस मामले में पत्राचार किया था। एसपी जालौन ने आॅनलाइन गवाही देने के लिए तैयार थे। उन्हाेंने नसीरपुर थाने से घटना की केस डायरी भी ऑनलाइन मंगा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें