फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवीं तहसील का दर्जा पाकर झूमा सिरसागंज

Sat, 18 Jul 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। सिरसागंज तहसील के बदले स्वरूप को शासन ने हरी झंडी दे दी। तहसील का गजट आने के साथ ही इसकी प्रति जिला प्रशासन को मिल गई है। इसके साथ ही जिले में तहसीलों की संख्या अब पांच हो गई है। राजस्व परिषद बोर्ड ने तहसील के संचालन को 19 पदों की स्वीकृति शासन से मांगी है। हरी झंडी मिलने के साथ ही सिरसागंज तहसील काम करना शुरू कर देगी।
विज्ञापन

सिरसागंज को पांचवीं तहसील का दर्जा देने पहले प्रस्ताव में सिरसागंज क्षेत्र में शिकोहाबाद तहसील के 215 गांवों शामिल किया था। शिकोहाबाद, जसराना और सदर तहसील में इसका विरोध हुआ। शासन ने आखिरकार इसे वापस भेजा। प्रशासन ने नए प्रस्ताव में जसराना ब्लाक से कोई गांव शिकोहाबाद अथवा सदर तहसील में शामिल नहीं किया। सदर तहसील के गांव भी यथावत रखे। शिकोहाबाद ब्लाक के साथ मदनपुर ब्लाक की डाहिनी न्याय पंचायत से जुड़े गांव शिकोहाबाद तहसील में रहेंगे। सिरसागंज तहसील में अरांव ब्लाक और मदनपुर ब्लाक की डाहिनी न्याय पंचायत को छोड़कर शेष हिस्सा सिरसागंज तहसील में होगा। राजस्व परिषद की बैठक में तहसील को हरी झंडी करीब डेढ़ माह पूर्व दे दी थी। अब राजस्व परिषद ने इस नई तहसील का गजट भी कर दिया। एडीएम कर्मेंद्र सिंह ने कहा कि तहसील का गजट हो गया। बोर्ड ने अब स्टाफ के 19 पद स्वीकृत को शासन को पत्र भेजा है, जिससे तहसील का संचालन हो सके। पद स्वीकृत के साथ जिले की पांचवीं तहसील काम करना शुरू कर देगी।
विज्ञापन


सिरसागंज तहसील एक नजर में......
कुल क्षेत्रफल         49475 हेक्टेयर
गांव की संख्या       167
ब्लाक               अरांव पूर्ण,मदनपुर आंशिक
कुल जनसंख्या       342356
कृषि योग्य भूमि      35912 हेक्टेयर
कुल गाटा संख्या     62114
खातों की संख्या      31340
लेखपाल              47
राजस्व निरीक्षक      03
संग्रह अमीन          14
थाना                  एक पूर्ण,दो आंशिक

- तहसील एवं आवासीय भवन निर्माण 700.36 लाख की मांग की।
- 25 लाख व्यवस्थाओं के लिए एवं 371 लाख रुपये प्रति वर्ष वेतन को आवश्यकता।
- एक एडीएम, एक तहसीलदार, दो नायब तहसीलदार, तीन कानूनगो होंगे तैनात।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें