फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार बनने के बाद वैश्य समाज को उम्मीदें

Sun, 07 May 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते वैश्य समाज के लोग।
विज्ञापन
पूरे भारत में वैश्य समाज की बड़ी संख्या है। समाज की देश की अर्थव्यवस्था, सामाजिक व्यवस्था एवं अन्य कार्यों में अहम भूमिका है। इसके बावजूद शासन एवं प्रशासन द्वारा समाज की उपेक्षा की जा रही है। यह बात अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के प्रदेश महासचिव बीएस गुप्ता ने प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में वैश्य वर्ग परेशान है। प्रदेश में वैश्य लोगों के साथ हत्याएं, लूट, डकैती, चौथी वसूली की घटनाएं हो रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद से वैश्य समाज को आशाएं जाग्रत हुई है। अपनी बात को शासन तक पहुंचाने के लिए 10 मई को पालीवाल हाल में सायं पांच बजे से कार्यक्रम रखा गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता के नेतृत्व में सरकार के प्रतिनिधियों के समक्ष बात रखी जाएगी। जिला महामंत्री रीतेश अग्रवाल ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि पशुधन एवं लघु सिंचाई मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, पूर्व मानव संसाधन राज्य मंत्री प्रो. रमाशंकर कठेरिया, विधायक मुकेश वर्मा, विधायक मनीष असीजा, विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पूलोधी, आगरा विधायक जगनप्रसाद गर्ग शामिल होंगे। चंद्रभान गुप्ता ने कहा कि राजनीति में वैश्य समाज को बढ़ावा देना चाहिए। प्रेसवार्ता में विनोद माहेश्वरी, संजय गुप्ता, कपिल अग्रवाल, मनीष गुप्ता, दिव्य सिंघल, पंकज अग्रवाल, तन्मय गुप्ता, पंकज अग्रवाल, रवी गुप्ता, मुकुल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें