अधिवक्ताओं ने ली मतदान करने की शपथ।
प्रदेश में साफ सुथरी सरकार तभी बनेंगी जब हम अपने मत का प्रयोग करके साफ स्वच्छ छवि के प्रत्याशी को विधानसभा में भेजेंगे। 11 फरवरी को खुद मतदान करें और अपने परिवारीजनों एवं इष्टमित्रों को मतदान के लिए प्रेरित करें। कुछ ऐसे ही संदेश के साथ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्म सिंह यादव एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने मतदान करने की शपथ ली। अधिवक्ताओं ने कहा कि शिक्षित वर्ग खुद जागरूक बनें और साथ ही आम जनता को भी मतदान के प्रति जागरूक करे। लोकतंत्र के इस महापर्व में हर किसी को भागीदार बनना चाहिए। शपथ लेने वालों में रामबाबू शर्मा, प्रभात कुमार नगीना, इंद्र पाल सिंह गुर्जर, जेपी शर्मा, मनोज यादव, भंवर सिंह बघेल, महेशचंद्र यादव, उमेश ओझा, रतन सिंह एडवोकेट, रूप किशोर कुशवाह, चंद्रमोहन कुशवाह, मंगल सिंह राठौर, रमेश चंद्र कुशवाह आदि शामिल रहे।
---बोले अधिवक्ता------
- वरिष्ठ अधिवक्ता ठाकुर शिव कुमार सिंह ने कहा मत का प्रयोग हमें अवश्य करना चाहिए। एक-एक वोट कीमती होता है। हमें अपने मत की कीमत पहचाननी चाहिए। अधिवक्ता महेशचंद्र पाठक ने कहा अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। मतदान करने से अच्छी ही सरकार का चयन होगा। जो हमारे विकास कार्यों को कराने के साथ शिक्षा व्यवस्था में सुधार करेंगे। अधिवक्ताओं की यही पुकार, 11फरवरी को मतदान करेगा पूरा परिवार। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्म सिंह यादव ने ऐसे नारों के माध्यम से अधिवक्ताओं के परिवार के रूप में मानते हुए जागरूक करने का काम किया। गांव गली में जाएंगे, मतदान की अलख जगाएंगे। पुत्तू सिंह जादौन एडवोकेट ने कहा कि युवाओं में मतदान के प्रति काफी जागरूकता आई है।