फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अधिवक्ताओं की हड़ताल चौथे दिन भी जारी

Fri, 24 Nov 2023 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद बार एसोसिएशन की विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। कोई न्यायिक कार्य नहीं हो सका। बार की ओर से समस्याओं के बारे में उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार, मुख्य न्यायाधीश, बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश एवं जिला जज को लिखित में भेजा गया है। शीघ्र ही बार का प्रतिनिधि मंडल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं प्रशासनिक न्यायमूर्ति से जाकर समस्याओं से अवगत कराएगा। बार अध्यक्ष जेपी यादव एवं महासचिव योगेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि अधिवक्ताओं के बहुमत विचार से समस्याओं का निदान न होने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में जमानत प्रार्थना पत्रों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है और सात वर्ष या उससे कम सजा वाले आपराधिक मामलों में भी जमानत निरस्त की जा रही है। एमवी एक्ट के मामले सही तरीके से निस्तारित नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं से लिखित में उच्च स्तर पर भी अवगत कराया जा रहा है और समाधान की मांग की गयी है। अधिवक्ताओं की हड़ताल से वादकारी दूरदराज से आते हैं और बिना काम के उन्हें वापस जाना पड़ रहा है। हड़ताल से अधिवक्ताओं की उपस्थिति भी काफी कम नजर आ रही है। न्यायालय के आसपास के विभिन्न दुकानदार भी हड़ताल खुलने का बेसब्री से इंतजार में हैं, जिससे उनकी भी रोजी रोटी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें