फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडपीठ: अधिवक्ता फिर हड़ताल पर

Thu, 12 Feb 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खंडपीठ की मांग को लेकर गुरुवार को अधिवक्ता तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए। हड़ताल से पूर्व बार की बैठक का आयोजन न्यायालय परिसर में किया गया। बैठक में बार अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि जनपद के अधिवक्ता केवल वादकारियों की परेशानी को समझते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर नहीं जा रहे। तीन दिवसीय हड़ताल पर रहने से वादकारियों को अधिक दिक्कत नहीं होगी। यदि शासन ने उनकी मांग पूरी नहीं की तो वे भी आगरा के अधिवक्ताओं के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं। अजय यादव ने कहा कि अधिवक्ता आंदोलन को वादकारियों के हित को लेकर कर रहे है। आगरा में खंडपीठ की स्थापना के बाद जनपद के साथ ही मथुरा, आगरा, मैनपुरी, एटा, कासगंज के साथ अन्य जनपदों के वादकारियों को आसानी होगी। वर्तमान समय में हाईकोई में संचालित मुकदमों की पैरवी करने में वादकारियों को दिक्कत होती है। इस दौरान सर्वेश यादव, मंगल सिंह राठौर, अजय यादव, नूर मोहम्मद, प्रभात नगीना, शकील अहमद, राजेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें