फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की पांचों तहसीलों के अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में सर्किल दरों की बेहताशा वृद्धि के विरोध में जिले की पांचों तहसीलों के अधिवक्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। अधिवक्ता जुलूस के रूप में बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नाहर सिंह यादव एडवोकेट के नेतृत्व में पहुंचे। उन्होंने सर्किल दरों को कम किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी रवि रंजन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलें में सर्किल दरों को बेहताशा वृद्धि एवं नियमावली में बदलाव को लेकर जिले की पांचों तहसीलों के अधिवक्ता तहसील बार एवं रेवेन्यू बार तथा दस्तावेज लेखक कामबंद आंदोलन कर रहे हैं। पिछले ग्यारह दिनों से तहसीलों में सब-रजिस्टार कार्यालयों में रजिस्ट्री कार्य बंद है। बुधवार को जिले की पांचों तहसीलों के अधिवक्ता प्रेम किशोर एडवोकेट, राहुल यादव एडवोकेट सहित काफी संख्या में अधिवक्ताओं के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे। बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नाहर सिंह यादव एडवोकेट, महासचिव भरत यादव सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ डीएम रवि रंजन से मिले।
अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर सर्किल दरों में की गई बढ़ोतरी कम करने के साथ नियमावली में बदलाव किए जाने की मांग की। डीएम ने इस संबंध में उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। इसी के साथ अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के अंदर सर्किल दरों को कम करने के साथ नियमावली में बदलाव नहीं किया तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

इस दौरान तहसीलवार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम किशोर यादव एडवोकेट, रेवेन्यू बार के अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, राकेश कुमार वर्मा, मुनेशपाल सिंह, शिकोहाबाद तहसील से ब्रजेश चंद्र अध्यक्ष, सहसचिव कपिल श्रीवास्तव, कृष्ण औतार सिंह, अनिल शर्मा, रवींद्र राजपूत, टूंडला तहसील के भंवर सिंह सोलंकी, धीरेंद्र कुमार, दिलीप पचौरी, दीपक रिछारिया, तहसील जसराना से भुवनेश यादव, ओमकार सिंहं, अरुण शर्मा, सतेंद्र उपाध्याय, सिरसागंज से ब्रजेश चंद्र, अनुज कुमार, सुनील कुमार, धर्मेंद्र सिंह व प्रवीन चतुर्वेदी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें