फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
मृतक बंटू का फाइल फोटो - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। रेलवे में ट्रैक मैन के पद पर तैनात युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

नसीरपुर के गांव खितौली निवासी बंटू (25) रेलवे में ट्रैक मैन के पद पर कार्यरत था। वह अपनी पत्नी सिम्मी के साथ कॉलोनी में रहता था। बंटू का पत्नी से विवाद चल रहा था। दोनों में घरेलू हिंसा का मुकदमा भी चला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार शाम को सिम्मी के परिजन घर पर आये थे।
बताया जाता है कि दोनों पक्षों में विवाद भी हुआ था। इसके बाद परिजन सिम्मी को लेकर अपने गांव नगला धर्म चले गए। बुधवार दोपहर तक जब बंटू घर से नहीं निकला तो कॉलोनी के लोगों ने उसे देखा। मकान के दरवाजे खुले हुए थे। जब लोगों ने उसके आवास में देखा तो उसका शव कमरे में गाटर पर लगे कुंडे में रस्सी से लटका हुआ था। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार मौके पर पहुंच गये। उधर जानकारी होते ही मृतक के परिजन भी गांव खितौली से आ गए। उन्होंने युवक की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें