फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अधिवक्ताओं ने रखी कलमबंद हड़ताल, कामकाज रहा ठप

Sat, 09 Nov 2024 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने कलमबंद हड़ताल रखी। हड़ताल के ही चलते जनपद न्यायालय में कोई कामकाज नहीं हो सका। वादकारी बैरंग लौटने को मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि बार काउंसिल के निर्देशानुसार आगे निर्णय लिया जाएगा। बार एसोसिएशन फिरोजाबाद के महासचिव धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगीता मंगल अग्रवाल, उपाध्यक्ष शिवा भदौरिया,सह सचिव सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में गाजियाबाद में न्यायिक अफसर के चैंबर में घुसकर जिस प्रकार से अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। महासचिव ने कहा कि अभी तक लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अफसरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि संगठन का यह आंदोलन यूं ही जारी रहेगा।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के कामबंद हड़ताल के कारण न्यायालय में कोई कामकाज नहीं हो सका। वहीं वादकारियों को बैरंग लौटने को मजबूर होना पड़ा। इस दौरान विजय प्रकाश यादव, रामवीर सिंह यादव, ठाकुर ब्रजेश सिंह,अब्दुल सलाम ,धर्म सिंह यादव, विजेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह सहित काफी अधिवक्ता शामिल थे।



गाजियाबाद गया प्रतिनिधि मंडल
फिरोजाबाद। बार एसोसिएशन फिरोजाबाद के अध्यक्ष नाहर सिंह यादव एडवोकेट, सह सचिव विमल कुमार एवं विद्याराम वर्मा सहित अन्य अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल गाजियाबाद के अधिवक्ताओं का समर्थन करने को गया। उन्होंने वहां जाकर आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि बार काउंसिल के निर्देशानुसार आगे आंदोलन की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें