फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से अधिवक्ताओं ने किया अनशन करने का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। उतरारा में एक ग्रामीण हत्या के मामले में तहसील जसराना के एक अधिवक्ता भुवनेश कुमार को आरोपी बनाया है। अधिवक्ता को आरोपी बनाने का बार एसोसिएशन जसराना विरोध कर रही है। मंगलवार को बैठक कर बुधवार से तहसील में अनशन करने का एलान किया।
विज्ञापन

बार के अध्यक्ष ओमकार सिंह यादव ने कहा साथी अधिवक्ता भुवनेश कुमार पर गलत तरीके से हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी एवं एडीएम से मिलकर पूरी जानकारी देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मामला दर्ज होने के बाद से ही अधिवक्ता हड़ताल कर रहे हैं। ठोस निर्णय न होने पर अधिवक्ता बुधवार से तहसील परिसर में अनशन पर बैठेंगे।
बैठक के दौरान मुखलेश कुमार, रघुवीर सिंह, नंदकिशोर भारतीय, वीरेंद्र सिंह, अरुण कुमार, सौरभ सक्सेना, राकेश यादव, अजब सिंह, सत्यपाल सिंह, संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें