फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तहसील में समस्याओं पर अधिवक्ता और तहसील प्रशासन आमने सामने

Tue, 27 Jun 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिरसागंज। तहसील सिरसागंज परिसर में समस्याओं को लेकर सिरसागंज के अधिवक्ताओं एवं तहसील प्रशासन की तकरार थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को एक बार फिर से तहसील प्रशासन और अधिवक्ताओं में ठन गई। अधिवक्ताओं ने तहसील का गेट जाम कर दिया और अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए नारेबाजी की।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिवक्ताओं ने बताया कि प्रशासन उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। 40 दिनों से सभी अधिवक्ता अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बिजली का कनेक्शन, पेयजल की व्यवस्था और मिट्टी की समस्या तथा अन्य समस्याओं को लेकर अभी तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। जहां पर हमारे बस्ते लगते हैं, वहां पर पूरी तरह मिट्टी न पड़ पाने कारण बारिश के चलते जलभराव हो गया है। अगर प्रशासन हमारी मागों को नहीं मानता है तो हम अपने तख्त तहसील के बरामदे में डालने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें