फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुरानी पेंशन बहाली को माध्यमिक शिक्षक संघ भरेगा हुंकार

Tue, 27 Jun 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनारस में संपन्न अधिवेशन से लौटने के बाद में शिक्षक संघ के जिला स्तरीय नेता भी आंदोलन को सफल बनाने के लिए सक्रिय हो गए हैं। 15 जुलाई से पुरानी पेंशन बहाली के लिए जिले में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर संघ द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। नौ अगस्त को लखनऊ में सड़क पर संघ द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। अधिवेशन से लौट कर आए जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र यादव एवं राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि अधिवेशन में छह प्रस्ताव पास हुए हैं। इनमें पुरानी पेंशन बहाली के साथ में समान कार्य के लिए समान वेतन आदि प्रस्तावों पर चर्चा हुई। संगठन ने तय किया है कि सरकार से हर प्रकार से लड़ कर पुरानी पेंशन बहाल कराएंगे और शिक्षकों की लंबित समस्याओं का समाधान कराएंगे। पूर्व एमएलसी प्रमोद कुमार मिश्रा, पूर्व एमएलसी जगवीर किशोर जैन, महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा पूर्व महामंत्री इंद्रासन सिंह, रामेश्वर उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें