फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर शाम विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए निकले नगर आयुक्त

विज्ञापन
हाईवे पर लगी लाइटों को चेक करते नगर आयुक्त विजय कुमार - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर आयुक्त विजय कुमार ने देर शाम नगरीय क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान नगर आयुक्त को हाईवे व अन्य प्रमुख मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था में खामियां नजर आईं। संबंधित कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी कर तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

जैन मंदिर चौराहा से लेकर स्टेट बैंक तक हाईवे एवं शहर के प्रमुख मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त नहीं है। सोमवार की देर शामनिरीक्षण को निकले नगर आयुक्त विजय कुमार को नगरीय क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था में खामियां नजर आईं। कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटेें बंद व टूटी-फूटी स्थिति में मिलीं। इस मामले में नगर आयुक्त की ओर से प्रकाश व्यवस्था को नामित बीएसएल कंपनी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। नगर आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि एक सप्ताह में नोटिस का जवाब नहीं देने अथवा सुधार नहीं कराने पर संबंधित कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रकाश विभाग के प्रभारी महेश बाबू एवं एक्सईएन निर्माण विभाग अतुल कुमार पांडेय मौजूद रहे।
पार्क निर्माण में मानकों का ख्याल रखने के निर्देश
नगर आयुक्त ने मंगलवार को निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ अमृत योजनाअंतर्गत पार्क जीर्णोद्धार कार्य को भी देखा। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था व ठेकेदार को निर्माण कार्य में मानकों व गुणवत्ता का ख्याल रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें