फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर निदेशक ने किया जिला कोषागार का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
जरीला कोषागार का निरीक्षण करते अपर आयुक्त आगरा मंडल - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अपर निदेशक कोषागार आगरा मंडल ने बृहस्पतिवार को जिला कोषागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उन्होंने विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों को पेंशनभोगियों की समस्याओं का निरीक्षण जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपर निदेशक कोषागार आगरा मंडल दिनेश कुमार दबरई स्थित जिला कोषागार का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स के लंबित कार्य तत्परता के साथ निपटाएं। उन्होंने स्टांप पटल जाकर स्टांप बिक्री एवं वेंडर्स द्वारा भरे जाने वाले चालान का मिलान भी किया। वरिष्ठ कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, हरीश चंद्र सक्सेना, सहायक कोषाधिकारी विवेक कटियार, अनिल कुमार एवं सतेंद्र सिंह, निर्मल वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें