फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आरटीई के तहत नहीं लिया दाखिला तो होगी स्कूलों पर कार्रवाई

Fri, 14 Jul 2023 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आरटीई के अंतर्गत तीन चरणों में आवंटित बच्चों का दाखिला न लेने वाले स्कूलों की खैर नहीं, क्योंकि ऐसे स्कूलों का ब्योरा तलब कर लिया गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बीएसए से पूछा है कि कितने बच्चों का अब तक प्रवेश हो चुका है। जिन बच्चों का प्रवेश नहीं हुआ है, उसकी क्या वजह है। अगर स्कूलों की आनाकानी की वजह से प्रवेश नहीं हुए होंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महानिदेशक का आदेश आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ब्योरा तैयार करने में जुट गया है।निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों का दाखिला प्राइवेट स्कूलों में निर्धारित सीटों पर प्री-प्राइमरी व कक्षा एक में होता है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में तीन चरणों के तहत प्रक्रिया पूरी की गई। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने तीनों चरणों का ब्यौरा 15 जुलाई तक मांगा है। इससे में बताना होगा कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण में कितने बच्चों का चयन कर विद्यालय आवंटित किए गए थे। इनमें से प्रवेश ले चुके बच्चों की संख्या देनी होगी। प्रवेश प्राप्त न करने वाले बच्चों का ब्योरा भी कारण के साथ देना होगा। ताकि पता चल सके कि आखिर बच्चों का दाखिला आवंटित स्कूल में क्यों नहीं हो पाया। बीएसए आशीष पांडेय ने बताया कि सभी बीईओ से निर्धारित प्रारूप पर सूचना मांग रहे हैं।
विज्ञापन


तीन चरणों में 2970 बच्चों की निकली लॉटरी
जनपद में तीन चरणों में शासन स्तर से स्कूलों का आवंटन किया गया था। तीन चरणों में 2970 बच्चों की लॉटरी निकाली जा चुकी है। पहले चरण में 820 बच्चों को स्कूल का आवंटन हुआ था। दूसरे चरण में 1222 और तीसरे चरण में 928 बच्चों का आवंटन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें