शिकोहाबाद। नगर में अब लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। बिना मास्क के निकलने वाले लोगों पर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है।
नगर के नारायण तिराहे पर मंगलवार को उपनिरीक्षक ओमपाल सिंह और मोहम्मद खालिद फोर्स के साथ तैनात थे। इस दौरान एक युवक बाइक से बस स्टैंड की ओर से आ रहा था। उसके चेहरे पर मास्क नहीं था। इस पर पुलिस ने उसे रोका और शर्ट उतरवाकर मुंह पर बांधने के लिए कहा।
युवक ने शर्ट उतारकर मुंह पर मास्क की भांति बांध ली। पुलिस ने चेतावनी दी यदि दोबारा मास्क के बिना दिखे तो लॉकडाउन के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा यदि कोई भी व्यक्ति लॉकडाउन का उल्लंघन करता मिला तो कार्रवाई की जाएगी।