फिरोजाबाद। डीएम चंद्र विजय सिंह एवं एसएसपी सचिंद्र पटेल के निर्देशन में नगला बरी चौराहे पर सघन चेकिंग की गई। नगर मजिस्ट्रेट ने कार सवार युवक रोका। कार में सवार आगरा पूर्वी हरीपर्वत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात आलोक सिंह का परिचयपत्र जब्त कर लिया। कई वाहनों की डिक्की खोलकर चेकिंग की गई।
नगला बरी चौराहे पर नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह ने कार को रुकवाया। कार सवार युवक ने स्टाफ की जानकारी दी। परिचय पत्र देखा तो आगरा के हरीपर्वत पूर्वी पीएचसी पर फार्मासिस्ट का पहचान पत्र दिखाया। नगर मजिस्ट्रेट ने जानकारी जुटाने के साथ ही उसे जाने की कह दी, लेकिन डीएम ने उसका परिचय पत्र को जब्त कर लिया।
उन्होंने इसकी रिपोर्ट सीएमओ आगरा को भेजने के आदेश दिए। इसके साथ दवा लेकर स्कूटी पर सवार होकर जा रही पिता-पुत्री को रोककर चेकिंग की, दवा लेने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सके। सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चौराहों पर चेकिंग किए जाने का क्रम चलता रहा।
ड्रेनेज सुधारने के आदेश
डीएम ने नगर निगम की ओर से हाथ धोने के लिए रखी गई टंकी के साथ ड्रेनेज सिस्टम के सुधार के आदेश दिए। अफसरों ने खुद हाथ धोए साथ पुलिसकर्मियों को संदेश दिया कि हाथों को कई बार धुलना शुरू करा दें।