फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टारेंट में डोसा के लिए रखी सूजी में मिले कीड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग के गत दिनों लिए नमूनों की जांच रिपोर्ट आ गई है। 12 में से नौ नमूने फेल हो गए है। कई तो मानव जीवन के लिए असुरक्षित बताए गए हैं। नमूना फेल होने के बाद विक्रेताओं के खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दायर किया जा रहा है। कार्रवाई से विक्रेताओं में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

गत आठ अगस्त को एनएच-2, जरौली कलां स्थितं मैसर्स अन्वी एन्टरप्राइजेज (टेस्टी बाइट्स रेस्टोरेन्ट) से डोसा बनाए जाने के लिए प्रयोग की जा रही सूजी का नमूना संकलित किया था। नमूने की जांच में जिंदा व मरे हुए कीड़े पाए गए। प्रयोगशाला में नमूना असुरक्षित (मानव उपभोग हेतु हानिकारक) घोषित किया गया है। नगला बीच से मोटरसाइकिल पर मिठाई विक्रेता रॉकी ग्राम धिमिश्री, आगरा से 11 अगस्त को सोनपापड़ी का नमूना लिया। प्रयोगशाला की जॉच में प्रतिबंधित रंग पाये गए। मक्खनपुर में पैकेज ड्रिंकिंग वाटर मैसर्स नन्नूमल चुन्नूलाल वाटर प्यूरीफायर एरोज ब्रान्ड, ग्राम सेवापुरी, सिरसागंज स्थित वंशल ब्रांड और ऐरो ब्रान्ड का पानी का नमूना लिया। मिथ्याछाप पाये गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें