यातायात पुलिस वाहन चेकिंग करती हुई। स्रोतः पुलिस
- फोटो : यातायात पुलिस वाहन चेकिंग करती हुई। स्रोतः पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। यातायात माह नवंबर-2025 अभियान के तहत सोमवार को भी ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। चोरी और लूट जैसी आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एक मुख्य रूप से चेकिंग बिना नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहनों के खिलाफ की गई। ट्रैफिक इंस्पेक्टर महेश यादव ने बताया कि 7 वाहनों को सीज किया गया। कुल 1185 वाहनों के चालान किए गए। सभी वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और नंबर प्लेट अनिवार्य रूप से लगाने की अपील की गई।