फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षराभिषेकोत्सव में समाजसेवी और अक्षरों के पुजारियों का सम्मान

विज्ञापन
होटल गर्ग में श्रुतिसेवा निधि न्यास द्वारा आयोजित अक्षराभिषेक कार्यक्रम के दौरान पुस्तक का विम? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
श्रुतसेवा निधि न्यास द्वारा अक्षराभिषेकोत्सव-2021 का आयोजन रविवार को होटल गर्ग में किया गया। इसमें अक्षरों के पुजारियों और सेवाभाव से चिकित्सीय सेवा देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान तीन कवियों की पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी नीरज जैन (आगरा) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सरस्वती वंदना श्रुति जैन ने पढ़ी। जयपुर आरोग्य भारती की संस्थापक डॉ. कला कासलीवाल ने कहा कि जयपुर में आरोग्यालय चल रहा है। इसमें कुल ढाई रुपये में दवा दी जाती है। कोरोनाकाल में भी यह सेवा चलती रही। इसी सेवा के कारण सम्मानित होने का अवसर मिला है। डॉ. सुषमा गुणवंत्त रोटे ने कहा कि मन, वचन और कर्म से जैन मुनियों की वाणी का पालन करें तो संसार में लड़ाई, झगड़ा नहीं रह जाएगा।
हमें जैन संतों के बताए मार्ग का अनुश्रवण करना चाहिए। नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि प्राचार्य नरेंद्र प्रकाश जैन ने न्यास का उद्देश्य निर्धारित किया था, जो सराहनीय है। मुख्य वक्ता जैन विद्वान अनूपचंद्र जैन ने कहा कि प्राचार्य नरेंद्र प्रकाश जैन द्वारा बनाए न्यास आज भी अपने पथ पर चल रहा है। संचालन अजय जैन एडवोकेट ने किया। 50 हजार नेत्र ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक डॉ. विवेक अग्रवाल को भी न्यास की ओर से सम्मानित किया गया। हाशिम फिरोजाबादी ने शायरी पढ़ी। कवि यशपाल यश ने चूड़ियों पर कविता प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। इस दौरान न्यास अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद राजू, अतिथि विनोद जैन मिलेनियम, प्रमोद जैन सोनल, डॉ. प्रभाष्कर राय, ललतेश जैन, प्रमोद जैन राजा, हरिकिशन जैन, महावीर प्रसाद जैन, सत्येंद्र जैन सौली, संध्या द्विवेदी, रश्मि जैन, कल्पना राजौरिया, वीरेंद्र रैमजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

तीन पुस्तकों का हुआ विमोचन
समारोह के दौरान मंचासीन अतिथियों ने कवि डॉ. चंद्रवीर जैन शिकोहाबाद की कृति बाहुबलि स्तवन, प्रो. डॉ. एबी चौबे की काव्य कृति रेतीले कोने में हरी ढूब की आस और कवि प्रकाशचंद्र जैन की जीवंधर चरित्र पुस्तक का विमोचन किया गया। इन कवियों को सम्मानित भी किया गया।
डॉ. कला का आरोग्य भूषण अलंकरण से सम्मान
जयपुर आरोग्य भारती की संस्थापक डॉ. कला कासलीवाल को प्रशस्तिपत्र, माला, शॉल और प्रतीक चिह्न देकर नेमीचंद्र विशनदेवी आरोग्य भूषण अलंकरण से सम्मानित किया।
रोटे श्रुतसेवा अलंकरण से सम्मानित
महाराष्ट्र के कोल्हापुर से आई रत्नत्रय जैन शोध सेंटर की डॉ. सुषमा गुणवंत्त रोटे को शांतिदेवी गुप्त श्रुतसेवा अलंकरण से सम्मानित किया किया।
पीसीएस में चयन पर प्रतिभाओं का सम्मान
पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले शहर के अवनीश कुमार यादव, विदित कुमार और निकेत वर्मा का भी न्यास पदाधिकारियों ने सम्मान दिया।

होटल गर्ग में श्रुतिसेवा निधि न्यास द्वारा आयोजित अक्षराभिषेक कार्यक्रम के दौरान मौजूद गणमान्?- फोटो : FIROZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें