टूंडला। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने रविवार देर शाम ट्रेनों में चोरी करने वाले शातिर चोर को प्लेटाफॉर्म नंबर तीन के पूर्वी छोर से गिरफ्तार किया है। जीआरपी थाना प्रभारी विश्वनाथ मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सलमान निवासी टावर वाली गली अब्बास नगर फुटा नैनी क्लास चौराहा थाना रसूलपुर, फिरोजाबाद है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।