जाली नोट छापने का आरोपी गिरफ्तार
शिकोहाबाद। शिकोहाबाद पुलिस और एसओजी की टीम ने सर्विलांस की टीम के साथ जनवरी माह में जाली नोट छापने के छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा था। इस दौरान कई लोग फरार हो गए थे। सीओ देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जाली करेंसी छापने के आरोपी रामसंत निवासी बलारपुर को स्टेशन रोड से पकड़कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। सीओ ने बताया कि शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संवाद