फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हादसे में घायल महिला की मौत, परिजन थाने शव लेकर पहुंचे

Sat, 11 Mar 2023 07:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में घायल महिला की मौत, परिजन थाने शव लेकर पहुंचे
विज्ञापन

शिकोहाबाद। शुक्रवार को मुस्तफाबाद रोड पर सड़क पार कर रही महिला बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन घायल महिला को उपचार के लिए आगरा ले गए, जहां उसको मृत घोषित कर दिया। शनिवार को परिजन शव को लेकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सोभनपुर के मजरा नगला ताल निवासी बेबी (30) पत्नी सुमनेश शुक्रवार दोपहर खेत से घर लौट रही थी। तभी सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आ गई। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महिला को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया। आगरा में महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह परिजन महिला के शव को लेकर शिकोहाबाद थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मृतका के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें