फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दूध में जहर देकर महिला की हत्या का आरोप

Sun, 02 Nov 2025 07:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
- अरांव के बामइ गांव की घटना, मायके वालों ने पति पर लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले के थाना अरांव क्षेत्र के गांव बामइ में शालिनी (26) की संदिग्ध परिस्थिति में शनिवार रात मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने पति पर दूध में जहर मिलाकर जान लेने का आरोप लगाया है। इधर, पुलिस की जांच में सामने आया है कि महिला कुछ समय से बीमार थी। ससुराल वाले अस्पताल ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

शालिनी की शादी विकास निवासी बामइ, अरांव के साथ 8 साल हुई थी। शालिनी अपने पीछे पांच साल की एक बेटी, सेविका को रोते-बिलखते छोड़ गई है। शालिनी के भाई विष्णुकांत ने आरोप लगाया है कि विकास दुबे शराब पीने का आदी था, और शालिनी उसे शराब पीने से मना करती थी। इसके कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद के कारण पति ने शालिनी को दूध में जहर देकर मार डाला। घटना सामने आने के बाद से ही आरोपी पति विकास दुबे समेत ससुरालीजन घर से फरार हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अरांव इंस्पेक्टर ऋषि कुमार का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जहर दिए जाने की पुष्टि हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें