फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुलिस पार्टी पर फायरिंग के आरोपी को मिली जमानत

Mon, 27 Apr 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जनपद के थाना दक्षिण क्षेत्र में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने और फायरिंग के आरोपी दिलीप यादव उर्फ पीटर की जमानत याचिका को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। 20 मई 2025 को इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल पुलिस टीम के साथ लालऊ रोड पर गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने दावा किया था कि मुखबिर की सूचना पर संदिग्धों का पीछा किया, जिस पर अभियुक्तों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग की थी। मौके से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि दिलीप यादव उर्फ पीटर का नाम सह-अभियुक्तों के बयान के आधार पर प्रकाश में आया था। न्यायालय ने अपने आदेश में उल्लेख किया कि अभियुक्त काफी समय से जेल में निरुद्ध है। अदालत ने दिलीप यादव को जमानत पर रिहा करने का पर्याप्त आधार पाते हुए उसे जमानत दे दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें