फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मुझसे दूरी बनाकर रखती थी, कातिल पति का सनसनीखेज खुलासा; गर्भवती पत्नी की कोख में घोंप दी थी तलवार

Sun, 29 Mar 2026 10:08 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

यूपी के फिरोजाबाद जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। पति ने गर्भवती पत्नी की कोख पर तलवार से ताबड़तोड़ वार किए थे। तलवार को पेट में घोंप दिया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पुलिस के सामने चाैंकाने वाले राज खोले हैं। 
विज्ञापन
गिरफ्तार किया आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला के थाना नगला सिंघी क्षेत्र के ग्राम रामपुर में शुक्रवार को पांच माह की गर्भवती पत्नी की तलवार घोंपकर निर्मम हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा की टीम ने टीकरी पुलिया के पास से आरोपी गोविंद कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपनी पत्नी सीमा के चरित्र पर शक करता था। गोविंद के अनुसार, पिछले कुछ समय से उनके बीच विवाद चल रहा था और पत्नी उससे दूरी बनाकर रख रही थी। 
 

शुक्रवार को जब उसकी बहन लक्ष्मी अपनी दो बेटियों के साथ मेला देखने गई थी, तभी घर में अकेले पाकर गोविंद ने पत्नी से इसी बात को लेकर झगड़ा किया। विवाद बढ़ने पर उसने तीन माह पूर्व खरीदी गई तलवार पत्नी के पेट में घोंप दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई वीरेंद्र सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, जसवंत सिंह और अन्य हमराही शामिल रहे।

अपनों ने भी मोड़ा मुंह
इस हृदयविदारक घटना के बाद आरोपी के परिवार में भी गहरा आक्रोश है। गोविंद की इस करतूत के बाद उसके पिता और बहन ने उससे पूरी तरह नाता तोड़ लिया है। शनिवार को थाने में उससे मिलने या बात करने के लिए परिवार का कोई भी सदस्य नहीं पहुंचा। मृतका सीमा के तीनों बेटियां फिलहाल बुआ और बाबा के संरक्षण में हैं।


 

बेटियों को मेला दिखाने गई थी बहन
मृतका सीमा (26) के पति गोविंद ने इस हत्याकांड की पटकथा बड़ी ही चालाकी से रची थी। शुक्रवार सुबह गोविंद की बहन लक्ष्मी, भाभी सीमा की बेटियों को लेकर गांव के मंदिर पर मेला दिखाने गई थी। घर में सीमा अपनी छह माह की मासूम बच्ची के साथ अकेली थी। इसी बीच गोविंद ने विवाद शुरू किया और कमरे में रखी तलवार से सीमा के पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गर्भवती सीमा की मौके पर ही तड़प-तड़प कर जान निकल गई।

 

रोती रही छह माह की मासूम, दरवाजा खुला तो फटी रह गई आंखें
जब लक्ष्मी बच्चों के साथ मेला देखकर लौटी, तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर से सीमा की छह माह की बेटी के लगातार रोने की आवाज आ रही थी। अनहोनी की आशंका होने पर लक्ष्मी दूसरे दरवाजे से अंदर दाखिल हुई, तो कमरे का नजारा देख उसकी चीख निकल गई। चारों ओर खून बिखरा था और सीमा का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था। 

 

तीन महीने पहले राजस्थान से लाया था तलवार
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गोविंद नशे का आदी है और पत्नी पर शक करता था। उसने तीन महीने पहले ही राजस्थान के करौली (कैला देवी) से एक तलवार खरीदी थी। वह तभी से हत्या का मौका तलाश रहा था। गोविंद की बहन लक्ष्मी, जो कि शादीशुदा है, लेकिन उसके पति ने दूसरी शादी कर रखी है, इसलिए वह मायके में ही रहती है। 

 
विज्ञापन

पहले ससुर की गंदी नजर से बची, अब पति ने ले ली जान
मृतका के पिता तेजपाल निवासी पमारी, पचोखरा ने पुलिस के सामने बिलखते हुए बताया कि सीमा की किस्मत में कभी सुख नहीं था। उसकी पहली शादी 2019 में फिरोजाबाद शहर के युवक के साथ हुई थी। ससुर की बदनियति के कारण उसने 2020 में पति को छोड़ दिया था। इसके बाद उसके प्रेम संबंध गोविंद निवासी रामपुर, नगला सिंघी के साथ हो गए। दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। सीमा के पास पहले पति से एक बेटी थी। इसके बाद गोविंद से उसे दो पुत्रियां थीं। वर्तमान में वह पांच माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें