फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मासूम का अपहरण कर कुकर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मक्खनपुर। कस्बे के स्टेशन रोड स्थित गणेश पंडाल से अनुसूचित जाति के सात वर्षीय मासूम को टॉफी का लालच देकर दुकान में ले जाकर कुकर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने आरोपी को नया बाईपास स्थित खाटू श्याम मंदिर के पास से दबोच लिया और बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मामला बुधवार सुबह का है। क्षेत्र निवासी एक मजदूर का सात वर्षीय बेटा घर से करीब 100 मीटर दूर लगे गणेश पंडाल में सुबह करीब 9 बजे आरती में शामिल होने गया था। इसी दौरान फौजी वाली गली, स्टेशन रोड निवासी राहुल उर्फ ढौंगा (21) वहां पहुंचा। राहुल पंडालों में सजावट का काम करता है। उसने बच्चे को टॉफी दिलाने का लालच दिया और अपनी दुकान में ले गया। इसके बाद आरोपी ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। मौके से भाग गया। घटना के बाद रोता-बिलखता बच्चा घर पहुंचा और परिजन को घटना बताई। परिजन तत्काल मासूम को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर बालक का मेडिकल परीक्षण कराया।
थानाध्यक्ष चमन कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार को पुलिस ने खाटू श्याम मंदिर के पास हाईवे किनारे नए बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित बालक की स्थिति सामान्य है और आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें