फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: विमुक्ति जाति प्रमाणपत्र बनाने के आवेदन निरस्त करने वाले लेखपालों का हो निलंबन

Tue, 25 Jun 2024 02:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विमुक्ति जाति प्रमाणपत्र बनाने के आवेदन निरस्त करने वाले लेखपालों का हो निलंबन
विज्ञापन

- ऑल इंडिया किसान यूनियन ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपकर की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। ऑल इंडिया किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल एडीएम विशुराजा से मिला। डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए विमुक्ति जाति का प्रमाणपत्र के आवेदन निरस्त करने वाले लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी ने कहा जिले में विमुक्ति जाति के प्रमाणपत्र जारी किए जाने की मांग को लेकर कई दिनों तक जिला मुख्यालय पर धरना दिया था। धरना प्रदर्शन के ही दौरान जिले की सभी तहसीलों में विमुक्ति जाति के प्रमाणपत्र जारी किए जाने का आश्वासन तत्कालीन एडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने दिया था। सभी तहसीलों को आदेश दिए थे। लेकिन तहसीलों में तैनात कई लेखपाल एक बार फिर मनमानी करने लगे है। वह विमुक्ति जाति के प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने वालों के आवेदन निरस्त करने का काम कर रहे हैं। ऐसे लेखपालों के खिलाफ जांच कराके निलंबन की कार्रवाई की जाए। अन्यथा ऑल इंडिया किसान यूनियन अनिश्चित कालीन आंदोलन करने को बाध्य होगी। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में शंकरलाल निषाद एडवोकेट, डॉ. डीआर वर्मा, मोहनलाल, सुभाषचंद्र, विजयराम लोधी, रीतेश लोधी, दलवीर सिंह, नेपाल सिंह, हाकिम सिंह, प्रदीप नरायन, डिप्टी सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें