फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: कांच फैक्टरी के मुनीम की ट्रेन से कटकर मौत, खाना खाकर टहलने के लिए निकले थे; चपेट में आ गए

Mon, 11 Sep 2023 06:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में कांच फैक्टरी के मुनीम की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह खाना खाकर टहलने के लिए निकले थे और ट्रेन की चपेट में आ गए। 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार देर शाम खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक कांच फैक्टरी में मुनीम था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। साथ ही परिजन को सूचना दी। 

विज्ञापन


इकलाख (55) निवासी लेबर कॉलोनी, बेस्ट ग्लास वर्क्स कंपाउंड का निवासी थे। इकलाख घर के पास स्थित कांच कारखाने में मुनीम थे। परिजन के अनुसार रविवार की रात करीब नौ बजे इकलाख खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले। काफी देर तक वापस नहीं लौटे। वहीं जीआरपी द्वारा रात करीब 11 बजे सूचना देने के बाद परिजन पोस्टमॉर्टम गृह पहुंचे। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: झोलाछाप ने ऑपरेशन से कराया प्रसव, नवजात की मौत और प्रसूता की भी हालत नाजुक
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी चमन गोस्वामी ने बताया कि पुरानी रेलवे क्रॉसिंग पार करते वक्त इकलाख कानपुर की ओर से आ रही किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। सूनसान जगह होने के कारण काफी देर बाद घटना का पता चला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें