कफिरोजाबाद। कोरोना टीकाकरण 22 जनवरी से नियमित रुप से जनपद के 13 स्वास्थ्य केंद्रों पर किया जाएगा। वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर माइक्रो प्लान बनाया जा रहा है। पहले दिन 16 जनवरी को जो स्वास्थ्यकर्मी टीका नहीं लगवा सके थे वह भी 22 जनवरी को टीका लगवा सकेंगे।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया है कि 22 जनवरी से नियमित कोरोना टीकाकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। तीन सत्रों में पहले चरण का टीकाकरण पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया है कि पहले दिन जो व्यवस्थाएं निर्धारित की गई हैं उसी के अनुसार टीकाकरण किया जाएगा। सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि 22 जनवरी को होने वाले टीकाकरण से पूर्व लोगों की काउंसलिंग की जा रही है। ताकि अधिक से अधिक स्वास्थ्यकर्मी टीकाकरण कराएं। जो लोग पहले दिन टीका नहीं लगवा सके थे, उनको फिर से टीकाकरण कराने का मौका दिया जाएगा।
इस माह तीन दिन होगा टीकाकरण
पहला- 22 जनवरी
दूसरा- 28 जनवरी
तीसरा- 29 जनवरी
एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचेगी वैक्सीन
नोडल अधिकारी ने बताया है कि वैक्सीन केंद्रों पर टीकाकरण से एक घंटे पहले वैक्सीन पहुंचेगी। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।
इन 13 स्थानों पर होगा वैक्सीनेशन का कार्य जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल का एक ही केंद्र बनाकर तीन कमरों में वैक्सीनेशन होगा। वैक्सीन जिले के 13 स्थानों पर लगाई जाएगी। इसमें तीन हॉस्पिटलों में फिरोजाबाद, शिकोहाबाद शामिल होगा। वहीं 9 ब्लाकों के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण होगा। एफएच मेडिकल कॉलेज टूंडला पर भी टीकाकरण होगा।