फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में डीसीएम चालक समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/कठफोरी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़े कंटेनर से डीसीएम के टकराने पर चालक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। दूसरा हादसा शंकरपुर घाट के पास हुआ, इसमें बाइक सवार को टेंपों ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

हरियाणा के विलासपुर से कपड़ा लोड करके गोरखपुर जा रही डीसीएम आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 67 के करीब रोड पर खड़े कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में डीसीएम की केबिन ध्वस्त हो गई। डीसीएम चालक जिला बहराइच थाना कटरा सुखनीपुर निवासी तृप्ति नरायन त्रिपाठी (35) पुत्र वृंदा प्रसाद त्रिपाठी की मौत हो गई। उनके साथी गोपीनाथ घायल हो गया।
घायल गोपीनाथ ने बताया कि हरियाणा के विलासपुर से गोरखपुर जा रहे थे। थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। दूसरा हादसा थाना बसई मोहम्मदपुर के शंकरपुर घाट के पास हुआ। रामगढ़ थाना क्षेत्र के विजयनगर पानी की टंकी के पास निवासी नैना उर्फ रामवीर (22) पुत्र गुलाब सिंह बाइक से अपनी रिश्तेदारी में शंकरपुर घाट की ओर जा रहा था। उसी दौरान एक टेंपों ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। इसके कारण रामवीर उर्फ नैना की मौके पर ही मौत हो गई। थाना बसई मोहम्मदपुर के एसओ रवींद्र सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें