फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसागंज के अरांव रोड पर बाइक भिड़ंत,एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/सिरसागंज। थाना सिरसागंज के अरांव रोड पर हुई बाइकों की भिड़ंत में शिकोहाबाद के असुआ निवासी युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। थाना मटसेना के रामदास का पुरा चौराहे पर हुए हादसे में तीन लोग घायल हो गए। थाना शिकोहाबाद के असुआ निवासी विजय कुमार (22) पुत्र दर्शन सिंह बाइक से सिरसांगज के अरांव रोड पर जा रहा था। तेज रफ्तार बाइक होने के कारण दो बाइकें आपस में टकरा गईं। इसमें विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार लोग भाग गए। हादसे की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को सीएचसी सिरसागंज में भर्ती कराया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

थाना मटसेना क्षेत्र के रामदास का पुरा चौराहे पर बाइक सवार तीन युवक को लोडर टेंपो ने टक्कर मार दी। मैनपुरी थाना घिरोर के ग्राम ओए निवासी रवि (18) पुत्र भंवर सिंह, वीकेश (18) पुत्र सर्वेश, हृदेश (20) पुत्र दिलाशाराम बाइक से बीहड़ वाली माता के दर्शन करने के लिए बाइक से जा रहे थे। रामदासपुरा के चौराहे के पास सामने से आ रहे लोडर टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों बाइक सवार युवक घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। रवि को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें