जसराना- हादसे के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़ एवं मोजूद पुलिस
- फोटो : FIROZABAD
जसराना(फिरोजाबाद)। थाना जसराना के गांव झपारा के निकट कार की चपेट में आकर बाइक सवार चार युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कस्बा जसराना अवंतीबाईनगर निवासी शिवा पुत्र मुकेश सकीट निवासी अपने बहनोई अतुल पुत्र पंचाराम एवं अपने पड़ोसी सोनू पुत्र प्रेमपाल एवं विक्की पुत्र डब्लू को बाइक पर साथ लेकर पटीकरा ताड़ी पीने गया था। बुधवार की शाम ताड़ी पीटकर लौट रहा था। झपारा के निकट जसराना की तरफ से जा रही कार की चपेट में बाइक आने से चारों गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि बाइक कार पर चढ़ गई। हादसे के बाद जहां लोगों की भीड़ लग गई वहीं कार में सवार लोग फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जसराना के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने सोनू एवं शिवा को मृत घोषित कर दिया। वहीं हालत गंभीर होने पर विक्की एवं अतुल को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। अतुल जसराना अपनी पत्नी को बुलाने आया था। कोतवाल अनूप कुमार भारतीय ने कहा हादसा हुआ है। दो की मौत हो गई है। जबकि कार में कोई नहीं मिला है।