कठफोरी (फिरोजाबाद)। थाना सिरसागंज स्थित टोल प्लाजा के निकट दो बाइकों में भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मैनपुरी थाना करहल के गोटपुर गांव निवासी जॉली उर्फ प्रशांत पुत्र राज बहादुर दवा लेने जा रहा था। थाना सिरसागंज के टोल प्लाजा के समीप इटावा जिला के जसवंत नगर के गांव खेड़ा धौलपुर निवासी शिवकांत (35) पुत्र रामस्वरूप की बाइक से टकरा गई।
हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने शिवकांत को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सिरसागंज सुनील कुमार तोमर ने बताया कि बाइकों की भिड़त में एक युवक की मौत हुई। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा जाएगा।