फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसराना एसडीएम की गाड़ी ट्रैक्टर से टकराई,एसडीएम सहित तीन घायल

विज्ञापन
जसराना एसडीएम की गाड़ी पलटने से एसडीएम एवं कानूनगों घायल हो गए। ट्रामा सेंटर में उपचार कराते हुए - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जसराना से फिरोजाबाद लौट रहे एसडीएम जसराना कुमारचंद्र ज्वालिया की सरकारी गाड़ी शिकोहाबाद में एटा रोड पर सड़क क्रास कर रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। इससे एसडीएम और कानूनगो घायल हो गए। जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल एसडीएम एवं कानूनगों को उपचार को फिरोजाबाद लाया गया है।
विज्ञापन

जसराना एसडीएम कुमार चंद्र ज्वालिया शुक्रवार देर रात जसराना से फिरोजाबाद लौट रहे थे। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के एटा रोड पर जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी के कोल्ड स्टोरेज के पास रोड क्रॉस कर रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर टकरा गई। इससे उसमें सवार एसडीएम कुमार चंद्र ज्वालिया, कानूनगो राजपाल सिंह और चालक दिनेश घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
वह कुछ समझ पाते इससे पूर्व ही ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी शिकोहाबाद अनिल कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसडीएम स्टाफ को उपचार के लिए फिरोजाबाद सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेज दिया है। एसडीएम जसराना कुमार चंद्र ज्वालिया ने बताया कि जसराना विधायक के कोल्ड स्टोरेज से रोड क्रास कर रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें