फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला गुलाल के समीप ट्रैक्टर ट्राली पलटी,चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/सिरसागंज । थाना नगला खंगर के नगला गुलाल में ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। एक अन्य घटना में पहाड़पुर में बाइक की चपेट में आने से पांच वर्षीय बालिका घायल हो गई।
विज्ञापन

थाना नगला खंगर के मदनपुर निवासी सोबरन सिंह(45) भट्ठे से ईंट ढोने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाता है। सोमवार सुबह वह ईंटें डालने के लिए नगला गुलाल की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चालक घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए। सोबरन सिंह का आरोप है कि ट्रॉली की क्षमता एक हजार ईंट की है, लेकिन स्टाफ ने जबरन 1500 ईंट भर दीं थीं।
इसी के चलते हादसा हो गया। एक अन्य घटना में थाना बसई मोहम्मदपुर के ग्राम पहाड़पुर निवासी राजेश कुमार की पांच वर्षीय बेटी रौनक घर के पास खड़ंजे पर खेल रही थी। इसी दौरान किसी बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें