फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/नारखी। थाना नारखी के नदिया के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, हादसे के बाद कुछ समय के लिए कोटला-फरिहा मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन

थाना नारखी के गौंछ निवासी सुखवीर सिंह (25) पुत्र रामचरन जाटव राजमिस्त्री का काम करता था।
रविवार शाम सुखवीर बाइक से गौंछ का बाग जा रहा था। गांव से निकलकर कृष्णा देवी कॉलेज के पास सामने से तेज रफ्तार मेें आ रहे आलू से भरे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्राली को मौके पर छोड़कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
सूचना पर गौंछ का बाग चौकी प्रभारी राजेेंद्र सिंह गहलोत एवं प्रभारी निरीक्षक नारखी ब्रजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, हादसे के बाद कोटला-फरिहा मार्ग पर भी जाम लग गया। पुलिस ने जाम को खुलवाकर यातायात को सुचारु कराया। एसएचओ नारखी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रॉली का कब्जे में ले लिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें