फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो सगे भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। थाना जसराना के कस्बा पाढ़म के उस्मानपुर मोड़ के पास बाइक सवार दो युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस सीएचसी जसराना ले गई। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा पाढ़म के उस्मानपुर मोड़ के पास बाइक के साथ दो युवकों के घायल पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। एसएचओ जसराना गिरीश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल युवकों को सीएचसी जसराना पर लाए। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने युवकों के पास मिले मोबाइल से उनकी शिनाख्त जनपद एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र के कपरैटा निवासी राहुल यादव (28) पुत्र जवाहर सिंह एवं संजू के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें