फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों ने छीनी दीपावली की खुशियां, चार की मौत

विज्ञापन
जसराना- जसराना के नगला इमलिया पर हुए सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार एवं लगी लोगों भीड़ - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला/जसराना। रविवार और सोमवार को जिले में चार स्थानों पर हुए हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। आठ लोग घायल हो गए। इनमें से तीन को आगरा रेफर किया है। हादसे के बाद परिजनों का बुरा हाल है।
विज्ञापन


हादसा एक
दीप जलाने की तैयारी थी, तेज रफ्तार बाइक से बालिका को रौंदा
थाना उत्तर के मोहल्ला इंद्रानगर रेहना निवासी रिया (2) पुत्री अभिषेक कुमार घर के बाहर खेल रही थी। रविवार को लोग दीपक जलाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने रिया को चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को जिला अस्पताल लाए। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां गीता देवी, दादी उर्मिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। बताते हैं बालिका की मौत के बाद मोहल्ले का बाइक सवार युवक मकान में ताला लगाकर परिवार सहित फरार हो गया।

हादसा दो
दीपक जलाकर फतेहाबाद से लौट रहे युवक की मौत, दो घायल

दूसरा हादसा थाना टूंडला के उसायनी के समीप हुआ। रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुतुकपुर चनौरा निवासी सचिन कुशवाह (18) कुमार अपनी बुआ के पुत्र जानकी प्रसाद, भाभी रजनी के साथ दीपावली के दिन दीपक जलाने के लिए आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित कुंडौल कछपुरा बाइक से गए थे। कछपुरा में इनका पुश्तैनी मकान है। दीपावली के दीपक जलाने के बाद तीनों रविवार शाम को घर लौट रहे थे। उसायनी के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाए तो सचिन को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


हादसा तीन
बिल्टीगढ़ पर कार की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत

मक्खनपुर। सोमवार को थाना रामगढ़ क्षेत्र के विजयनगर पानी की टंकी के पास निवासी विशाल (19) अपने साथी योगी और पंकज के साथ नगला सूजिया बाइक से जा रहा था। बिल्टीगढ़ के समीप ईको कार की चपेट में बाइक आ गई । इसमें तीनों घायल हो गए। अस्पताल में विशाल को मृत घोषित कर दिया। विशाल की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। विशाल का फोटो अपने मोबाइल में सोशल मीडिया पर देखते ही उसका पिता नरेश बिलख पड़ा। विशाल ने दीपावली के दिन अपनी बहन संगीता देवी को मिष्ठान खिलाया तो बहन ने सेल्फी ली थी। उसमें उसका बड़ा भाई भरत भी था। विशाल ने इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

हादसा चार
ट्रक कार की भिड़ंत में युवक की मौत, एक घायल

जसराना। सोमवार दोपहर को शिकोहाबाद एटा रोड पर गांव नगला इमलिया के पास ट्रक और कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। कोडरी की पलिया निवासी गोविंद (32), विजय अपनी स्विफ्ट डिजायर से दिल्ली से अपने गांव आ रहे थे। नगला इमलिया के पास शिकोहाबाद की तरफ से जा रहे ट्रक से आमने सामने भिड़ंत हो गई। एसएचओ गिरीशचंद्र ने बताया ट्रक और कार की भिड़ंत में गोविंद की उपचार को ले जाते समय मौत हो गई है। अन्य का उपचार चल रहा है।
मोमबत्ती चला रहे दो बच्चे बाइक की चपेट में आए
रविवार रात को जसराना के मोहल्ला गाडीवान निवासी दिलीप उर्फ सोनू का पुत्र केशव, जितेंद्र का पुत्र अभी घर के बाहर मोमबत्ती लगा रहे थे। बाइक की चपेट में आ जाने से दोनों बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें