जसराना में सड़क हादसे में मृत के परिजन विलाप करते हुए
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/जसराना। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक किशोरी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी। हादसों में मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
हादसा एक
मोहल्ला दखल निवासी शबनम (15) पुत्री रिंकू भारद्वाज रविवार सुुबह साइकिल से दूध लेने महादेवनगर गई थी। दूध लेकर घर लौटते समय बंबा बाईपास पर ककरऊ चौराहे की ओर से तेज रफ्तार में आए ने ट्रक ने किशोरी को रौंद दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। इधर, हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। भीड़ ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिजन किशोरी को आगरा ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। एसएचओ उत्तर केडी शर्मा पुलिस बल ने शव को पोस्टमार्टम ग्रह में रखवा दिया है।
हादसा दो
फिरोजाबाद। एका क्षेत्र नगला श्वेटा निवासी अमर सिंह (45) पुत्र ज्वाला प्रसाद बाइक से अपने घर लौट रहा था। गोविंदपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अमर सिंह की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
तीसरा हादसा
फिरोजाबाद। पहाड़पुर निवासी नेतराम(75) पुत्र रामसिंह गांव से आकर एटा शिकोहाबाद मार्ग पर टहल रहे थे। पाढ़म पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए परिजन जसराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।