फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लाख की नई- पुरानी करेंसी बरामद, एक गिरफ्तार

Fri, 16 Dec 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे फीराेजाबाद
विज्ञापन
बरामद करेंसी में ढाई लाख के पुराने 500 और 1000 के नोट - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन

विज्ञापन
रेलवे सुरक्षा बल ने गुरुवार को स्टेशन से करीब सात लाख की करेंसी के साथ चूड़ी गोदाम के कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पटना-कोटा एक्सप्रेेस की चेन पुलिंग कर कैश से भरा बैग लेकर फीरोजाबाद स्टेशन पर उतारा गया था। बैग में ढाई लाख की करेंसी 500 और हजार के पुराने नोट के रूप में हैं। आरपीएफ ने मामले की जांच के लिए आयकर विभाग की मदद मांगी है। यह कैश चूड़ी गोदाम संचालक का बताया जा रहा है। 
आरपीएफ प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया पटना से चलकर लखनऊ - इटावा - आगरा होते हुए कोटा जा रही पटना कोटा एक्सप्रेस का फीरोजाबाद में ठहराव नहीं है। गुरुवार को महेश कुमार कुशवाह पुत्र गनेशीलाल कुशवाह ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को फीरोजाबाद स्टेशन पर रोक लिया। ट्रेन के रुकते ही महेश जैसे ही ट्रेन कूदा स्टेशन पर तैनात सिपाहियों ने उसे पकड़ लिया। आरपीएफ थाने लाकर उससे पूछताछ की गई। बैग की तलाशी ली तो उसके बैंग में 6.8 लाख रुपये निकले। हजार और 500 के पुराने नोट की 2.50 लाख की करेंसी थी। चार लाख तीस हजार की करेंसी में दो हजार, 100,  50 , 20 और 10 रुपये के नोट हैं। महेश ने आरपीएफ को बताया कि बरामद नकदी उसकी नहीं है। वह तो गली बोहरान स्थित प्रशांत और अभिषेक के चूड़ी गोदाम पर काम करता है। वह लखनऊ, बनारस के साथ अन्य स्थानों से तकादा करके लाया था। आरपीएफ ने महेश के पास से सरर्कुलर टिकट भी बरामद किया है। आरपीएफ प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि आयकर विभाग को सूचना भेज दी है। आयकर विभाग की टीम ही पूरे मामले की जांच करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



21 फरवरी को है बेटी की शादी
 महेश का कहना है कि उसकी बेटी की शादी 21 फरवरी को है। बेटी की शादी के लिए उसने गोदाम मालिक से मदद करने को कहा था। गोदाम स्वामी के कहने पर वह तकादा करने के लिए चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें