फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में 2334 बूथों पर पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

विज्ञापन
शिकोहाबाद दो बूंद जिंदगी की पिला कर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करते सीएमओ। अमर उजाला - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। पल्स पोलिया अभियान की शुरुआत रविवार से हो गई। फिरोजाबाद के प्राथमिक विद्यालय नगला गर्रेया में सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने बच्चों को दवा पिलाकर शुभारंभ किया। जिले के 2334 बूथों पर दवा पिलाई गई।
विज्ञापन

करीब 4.43 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है। सीएमओ ने बताया कि टीम बूथों के अलावा चौराहों, घर-घर जाकर भी दवा पिलाएंगी। 18 ट्रांजिट और 25 मोबाइल टीमें लगाई गई हैं। शिकोहाबाद के गढै़या मोहल्ला स्थित प्राथमिक विद्यालय में दो बूंद जिंदगी की पिलाई। यहां पर 1161 बूथों पर दवा पिलाई गई।
सोमवार से घर-घर जाकर दवा पिलाने के लिए 826 टीमें तैनात की गई हैं। 26 मोबाइल टीम दवा पिलाएंगी। डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. प्रताप सिंह, डब्लूएचओ की डॉ. प्रिया सिंह, यूनीसेफ से सादाब खान, संजीव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें