जिले का नया थाना बना अरांव, फरियादियों को मिलेगी सहूलियत
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। अरांव क्षेत्र की जनता को अब शिकायतें दर्ज कराने के लिए सिरसागंज नहीं जाना होगा। अरांव थाने का शुभारंभ कर दिया गया है। अरांव थाना बनने के बाद अब जिले में थानों की संख्या 23 हो गई है।
अब तक अरांव सिरसागंज थाने की पुलिस चौकी थी। इस क्षेत्र के 80 गांवों की जनता को प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए करीब 15 किमी दूरी तय कर सिरसागंज थाने पर जाना पड़ता था। इससे जनता के समय और धन की बर्बादी होती थी। शासन ने पिछले साल अरांव को थाना बनाने के आदेश दिए थे। इसके बाद थाने का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह इस नए थाने के पहले इंस्पेक्टर बनाए गए हैं। अरांव को थाना बनाए जाने से शिकोहाबाद-मैनपुरी रोड पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी हो जाएगी। एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि अरांव थाना बनने से जनता को राहत मिल गई है।
सिरसागंज थाना क्षेत्र में अब तीन चौकी
अरांव को थाना बनाने के बाद अब सिरसागंज थाना क्षेत्र में तीन पुलिस चौकी कठफोरी, मदनपुर और कस्बा सिरसागंज ही बची है। नया थाना बनने के बाद सिरसागंज थाने की पुलिस का भार काफी कम हो गया है।
टैक्सी स्टैंड वाली खबर का वर्जन
रास्ते में हाईवे पर वाहन खड़े ना हो इसके लिए संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए जा चुकी है जो पार्किंग हैं उन पर वाहनों को खड़ा कराने का काम जल्द शुरू करा दिया जाएगा।
कमलेश कुमार, सीओ सिटी