फिरोजाबाद। बुधवार को रसूलपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। रसूलपुर में मोढ़ा गांव के पास हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। घटना में युवक की मृत्यु हो गई। इंस्पेक्टर भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। युवक सफेद शर्ट व मटमैले रंग की पेंट पहना था।