फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Wed, 08 Jul 2026 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मलावन थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। गांव उस्मानपुर थाना व जिला मैनपुरी निवासी उपदेश कुमार (46) किसी काम से एटा आए थे। वहां से वापस लौटते समय हाईवे पर जावहरपुर तापीय परियोजना स्थल को जाने वाले रास्ते के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए मेडिकल कालेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां से हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में ही उपदेश कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें